Home समाचार एक पाकिस्तानी ने टाइम मैगजीन में लेख लिखकर मोदी को हराने की...

एक पाकिस्तानी ने टाइम मैगजीन में लेख लिखकर मोदी को हराने की रची साजिश

SHARE

देश से लेकर विदेश तक में कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस लोकसभा चुनाव में किसी तरह हराना चाहते हैं। इसके लिए आज से नहीं काफी दिन पहले से साजिश रची जा रही है। कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर हो या नवजोत सिंह सिद्धू हो, ग्लोबल टेररिस्ट मसूद अजहर हो हाफिज सईद हो। इसी फेहरिस्त में पाकिस्तानी पत्रकार आतिश तासीर का नाम जुड़ गया है। एक साजिश के तहत टाइम मैगजीन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लेख लिखकर भारत की जनता को भरमाने की कोशिश की गई है। ये लोग अब ठान चुके हैं कि भारत को बदनाम करना है तो पहले मोदी को बदनाम करो। क्योंकि अब देश में मोदी भारत का पर्याय बन गया है। गौरतलब है 20 मई के अंक वाली साप्ताहिक टाइम मैग्जीन के कवर पर मोदी की तस्वीर के साथ कवर स्टोरी भी लगी है। यह स्टोरी पाकिस्तान के पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा राज्यपाल सलमान तासीर का बेटा आतिश तासीर ने लिखी है।

जो कभी देश का नहीं हुआ उसी के बेटे ने मोदी को देश को बांटने वाला मुख्य विभाजक बताया है। जो पाकिस्तान में आतंकवादियों का समर्थक है उसने टाइम मैगजीन में मोदी के खिलाफ लिखा है। एक साजिश के तहत मोदी को बदनाम किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने के लिए देसी और विदेशी ताकतें भी एकजुट हो गई है। देश की विपक्षी पार्टियां इतनी नीचे गिर गई है कि मोदी को बदनाम करने के लिए पाकिस्तान के आतंकवादियों और उसके सरपरस्तों का साथ लेने से भी गुरेज नहीं कर रही हैं।

यह साजिश अचानक या आज की नहीं है। कांग्रेस के नेता इस साजिश में बहुत पहले से लगे हुए हैं। याद करिए जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान में जाकर वहां के आतंकवादियों और राजनीतिक आकाओं से मदद करने की गुहार लगाई थी। कैसे उन्होंने कहा था कि मोदी को रोकने के लिए कांग्रेस की मदद करनी होगी।

करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के समय पाकिस्तान गए कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू का प्रकरण तो याद ही होगा। किस तरह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत-पाक रिश्ते सुधारने के लिए सिद्धू के प्रधानमंत्री बनने की दुआ की थी।

इसी सब का नतीजा है कि आज पाकिस्तान पत्रकार आतिश तासीर ने टाइम्स मैगजीन में भारत को बदनाम करने वाला लेख लिखने की हिम्मत दिखाई है।

आज जिस प्रकार देश में कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ गालियों की झड़ी लगाई हुई है, उसी तरह अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोदी के खिलाफ साजिश रची गई है। कांग्रेस की राह पर चलते हुए ही टाइम मैगजीन के माध्यम से पाकिस्तानी मोदी को गाली दी है।

उसने टाइम मैगजीन में देश और मोदी के खिलाफ इसलिए लेख लिखा है ताकि नरेंद्र मोदी यह चुनाव हार जाएं। उन्होंने एक साजिश के तहत यह लेख लिखा है।

अब यह देश के लोगों को तय करना पड़ेगा कि क्या हमारे देश की राजनीति और प्रधानमंत्री पाकिस्तान के हिसाब से तय होगा। क्या अब पाकिस्तान तय करेगा कि हमारे देश का प्रधानमंत्री उसका हितैषी हो। अब जब चुनाव के मद्देनजर ही यह साजिश रची गई है तो देश के हर मतदाता का यह कर्तव्य बन जाता है कि वह भी मत देने से पहले अपने देश के हित और उसके दुश्मन के बारे में एक बार जरूर सोच ले।

Leave a Reply