Home समाचार जानिये मंत्रिपरिषद पुनर्गठन में किन्हें क्या मिला?

जानिये मंत्रिपरिषद पुनर्गठन में किन्हें क्या मिला?

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यू इंडिया के निर्माण के संकल्प को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्रिपरिषद का पुनर्गठन किया। राजनीतिक अनुभव तथा प्रशासनिक क्षमता को तवज्जो देते हुए आज चार राज्य मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री बनाया तथा चार पूर्व नौकरशाहों समेत नौ नये चेहरों को अपनी मंत्रिपरिषद में जगह दी। कुल 13 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली और पीएम मोदी ने कई मंत्रियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। 

शपथ ग्रहण समारोह

जानिए किसको मिली क्या जिम्मेदारी
कैबिनेट मंत्री
1. निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्री बनाया गया है।
2. पीयूष गोयल को नया रेल मंत्री बनाया गया, वे कोयला मंत्रालय का प्रभार भी संभालेंगे।
3. धर्मेन्द्र प्रधान को पेट्रोलियम मंत्रालय के अलावा कौशल विकास मंत्रालय का प्रभार दिया गया।
4. मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मंत्रालय।
5. सुरेश प्रभु उद्योग और वाणिज्य मंत्री बनाए गए।
6. स्मृति ईरानी- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय।
7. नितिन गडकरी अब सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं पोत परिवहन के साथ जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय का प्रभार भी संभालेंगे।
8. उमा भारती से जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय का जिम्मा वापस ले लिया गया है। उमा को पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय का प्रभार दिया गया।
9. राज्यवर्द्धन सिंह राठौर को पदोन्नति देते हुए युवा एवं खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया। वे सूचना प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री भी बने रहेंगे।
10. डा. हर्षववर्द्धन को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान के साथ वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया।
11. गिरिराज सिंह को पदोन्नति देते हुए लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया।

राज्यमंत्री
1. शिव प्रताप शुक्ला – वित्त राज्यमंत्री
2. अश्विनी कुमार चौबे- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री
3. वीरेंद्र कुमार- महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री
4. अनंत कुमार हेगड़े को कौशल विकास राज्य मंत्री बनाया गया।
5. राजकुमार सिंह- ऊर्जा एवं नवीकरणीय एवं अक्षय ऊर्जा मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)
6. हरदीप पुरी को आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया
7. गजेंद्र सिंह शेखावत- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
8. सत्यपाल सिंह को मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री और जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण राज्य मंत्री बनाया गया।
9. के.जे. अल्फोंस को पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं राज्य मंत्री इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री बनाया गया।

Leave a Reply