Home समाचार फिर सामने आया कांग्रेस का जिन्ना प्रेम, शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कांग्रेसी

फिर सामने आया कांग्रेस का जिन्ना प्रेम, शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कांग्रेसी

SHARE

कांग्रेस पार्टी का असली चरित्र फिर सामने आ गया है। कांग्रेसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि महात्मा गांधी, सरदार पटेल और जवाहरलाल नेहरू की तरह मोहम्मद अली जिन्ना भी कांग्रेसी हैं। शत्रुघ्न ने यह बयान मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में दिया। देश के बंटवारे और पाकिस्तान के गठन के लिए जिम्मेदार जिन्ना धर्म के आधार पर मुसलमानों की एकता के पक्षधर थे और कांग्रेस भी चुनाव प्रचार में उनका नाम लेकर यही कोशिश कर रही है। दरअसल, कांग्रेस पार्टी यह मान चुकी है कि लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के आगे उसके लिए 2014 में जीती 44 सीटों का आंकड़ा छूना भी मुश्किल है। इसलिए, वह वोटों के धार्मिक ध्रुवीकरण का प्रयास कर रही है। वैसे, कांग्रेस नेताओं का जिन्ना और पाकिस्तान प्रेम नया नहीं है। पार्टी के नेता राजनीतिक फायदे के लिए कई बार जिन्ना को हीरो बता चुके हैं।

कांग्रेस का हीरो है जिन्ना

  • कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान गए थे तो जिन्ना को कायदे आजम कहकर तारीफ की थी।
  • अय्यर ने इससे पहले कराची में एक कार्यक्रम में कहा था, मैं पाकिस्तान से प्यार करता हूं।
  • पिछले साल अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में लगी जिन्ना की तस्वीर हटाने का कांग्रेस ने विरोध किया था।
  • नवजोत सिद्धू ने पुलवामा आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को दोषी बताने पर एतराज जताया था।

Leave a Reply