Home विपक्ष विशेष देखिए कांग्रेस की घटिया राजनीति, जब लोगों ने लगाई फटकार तो राहुल...

देखिए कांग्रेस की घटिया राजनीति, जब लोगों ने लगाई फटकार तो राहुल ने टाल दी मीटिंग

SHARE

पूरा देश आज आंसुओं में डूबा है, हर दिल अजीज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हमारे बीच नहीं रहे, गुरुवार को उनका निधन हो गया था। शुक्रवार को उनकी अंतिम यात्रा में लाखों लोग शामिल हुए। हद तो तब हो गई जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दोपहर साढ़े तीन बजे अपने पार्टी नेताओं, महासचिवों और राज्य प्रभारियों की बैठक बुलाई। इस बैठक में राफेल के मुद्दे पर आगे की रणनीति तय की जानी थी। अटल जी के निधन के गम में डूबे देश के लोगों, यहां तक की कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी इसका पता चला तो सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की लानत-मलानत शुरू हो गई। ट्विटर पर लोगों ने इतने असंवेदनशील कदम के लिए राहुल गांधी को जमकर धोया

आखिर लोगों की लताड़ के बाद राहुल गांधी को अपना फैसला बदलना पड़ा और यह मीटिंग शनिवार के लिए टाल दी गई। दरअसल कांग्रेस पार्टी का यह असली चरित्र है। अटल जी के सम्मान का दिखावा करने वाली कांग्रेस पार्टी की असलियत यही है। कांग्रेस पार्टी ने जीते जी राष्ट्र निर्माता, जन नायक अटल जी का कभी सम्मान नहीं किया और उनकी मृत्यु के बाद भी राजनीति करने से नहीं चूकी।

Leave a Reply