दिल्ली के विवादित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर दिल्ली की जनता के साथ भेदभाव करने का बेबुनियाद आरोप लगाया है। दिल्ली में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू के धरना स्थल पर पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गैरभाजपा शासित राज्यों के साथ भेदभाव कर रही है। केजरीवाल यहीं नहीं रुके, उन्होंने यहां तक कह दिया कि ऐसा लगता है कि मोदी जी भारत के नहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री है।
मोदी जी को यह समझना चाहिए कि वो सिर्फ भाजपा के प्रधानमंत्री नहीं है, पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री दूसरे पार्टियों से इस तरह का व्यवहार करते हैं, जैसे वह भारत के नहीं बल्कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हों।:@ArvindKejriwal pic.twitter.com/NkRCT9V7bx
— AAP (@AamAadmiParty) 11 February 2019
जाहिर है कि केजरीवाल दिल्ली की जनता से किए गए वादों को पूरा करने में फेल हो गए हैं। चुनाव के दौरान दिल्ली में आप की सरकार बनने पर भ्रष्टाचार से मुक्ति, बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा जैसे जो भी वादे केजरीवाल ने किए थे, उनमें से किसी को पूरा नहीं किया है। अब जब दिल्ली की जनता जब केजरीवाल से हिसाब मांग रही है तो केजरीवाल हमेशा की तरह दूसरों पर आरोप लगाने के खेल में लग गए हैं।