Home समाचार ओपिनियन पोल: एमपी और छत्तीसगढ़ में चौथी बार भाजपा सरकार, राजस्थान में...

ओपिनियन पोल: एमपी और छत्तीसगढ़ में चौथी बार भाजपा सरकार, राजस्थान में भी पीएम मोदी का जादू बरकरार

SHARE

तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जादू सिर चढ़ कर बोल रहा है। सभी सर्वे में भाजपा का जलवा दिखाई दे रहा है। सभी न्यूज चैनलों द्वारा कराए गए ओपिनियन पोल्स में सामने आया है कि लोग मोदी सरकार की नीतियों से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के लोग बेहद खुश हैं। सर्वे के अनुसार मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चौथी बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है, वहीं राजस्थान में प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता पहले की तरह ही बरकरार है।

मध्य प्रदेश में भाजपा को मिलेगा स्पष्ट बहुमत
एबीवीपी न्यूज चैनल के फाइनल ओपिनियन पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में इस बार भाजपा को बंपर वोट मिलने की उम्मीद है। सर्वे के अनुसार मध्य प्रदेश में भाजपा को 41 फीसदी से अधिक वोट मिलने की उम्मीद है और 230 विधानसभा सीटों में से 116 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। टाइम्स नाउ के सर्वे मुताबिक भी मध्यप्रदेश में भाजपा 122 सीटों के साथ लगातार चौथी बार सत्ता में आती दिखाई दे रही है। इस सर्वे में कांग्रेस पार्टी को सिर्फ 95 और बीएसपी को महज तीन सीटें मिलने की बात कही गई है। सर्वे में शामिल 40 फीसदी से अधिक लोगों ने शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री की पहली पसंद बताया है। इंडिया टीवी के ओपिनियन पोल में भी मध्य प्रदेश में इस बार भी भाजपा का परचम लहराता दिखाई दे रहा है। इसके मुताबिक यहां भाजपा को लगभग 42 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है और 230 सीटों में से 122 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीतते हुए दिखाई दे रहे हैं।

छत्तीगढ़ में 56 सीटों पर भाजपा को मिल सकती है जीत
आजतक के सर्वे के अनुसार छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री रमन सिंह और भारतीय जनता पार्टी का जलवा बरकरार है। यहां भी लगातार चौथी बार भाजपा की सरकार बनती दिखाई दे रही है। सर्वे के अनुसार छत्तीसगढ़ में भाजपा को इस बार रिकॉर्ड 43 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है और 90 में से 56 सीटों पर भाजपा को जीत मिलती दिखाई दे रही है।

राजस्थान में 52 प्रतिशत लोगों की पसंद है प्रधानमंत्री मोदी
लोकनीति सीएसडीएस के सर्वे के अनुसार राजस्थान में भी भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी लोगों की पहली पसंद बनने हुए हैं। राज्य के 34 फीसदी लोगों ने मोदी सरकार के कामकाज से खुश हैं, वहीं राजस्थान में पीएम मोदी की लोकप्रियता 52 प्रतिशत है, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता सिर्फ 18 प्रतिशत है। राजस्थान में भाजपा को 41 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है।

1 COMMENT

Leave a Reply