प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को नमन किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा, ‘आजादी के अमर सेनानी वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को शहीद दिवस पर शत-शत नमन। भारत माता के इन पराक्रमी सपूतों के त्याग, संघर्ष और आदर्श की कहानी इस देश को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। जय हिंद!’
आजादी के अमर सेनानी वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को शहीद दिवस पर शत-शत नमन। भारत माता के इन पराक्रमी सपूतों के त्याग, संघर्ष और आदर्श की कहानी इस देश को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। जय हिंद! pic.twitter.com/IpdJqjhR9q
— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) March 23, 2019
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट संदेश के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। 23 मार्च, 1931 को अंग्रजों ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दे दी थी। उनकी शहादत को श्रद्धांजलि देने के लिए इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।