Home समाचार यमुना एक्‍सप्रेसवे बस दुर्घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

यमुना एक्‍सप्रेसवे बस दुर्घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह आगरा के पास बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक जताया है। मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए उन्होंने कहा कि वे घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, ‘उत्तर प्रदेश के आगरा में बस दुर्घटना से दुखी हूं। दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खो देने वाले परिवारों के साथ मेरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

यमुना एक्सप्रेसवे पर उत्तर प्रदेश में आगरा के नजदीक एक बस दुर्घटना में 29 लोगों की मौत हो गई। बस इटावा से दिल्ली जा रही थी।

Leave a Reply