Home समाचार पीएम मोदी ने शेयर किया शशांकासन का 3डी वीडियो, बताए शशांकासन...

पीएम मोदी ने शेयर किया शशांकासन का 3डी वीडियो, बताए शशांकासन के लाभ

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 जून को मनाए जाने वाले विश्व योग दिवस से पहले शनिवार, 15 जून को शशांकासन का 3डी वर्जन शेयर किया है। इस 3डी वीडियो में पीएम मोदी शशांकासन करते दिख रहे हैं। इस 3डी वीडियो में शशांकासन की हर एक बारीकी को अच्छे से दिखाया गया है और इसके फायदों के बारे में भी विस्तार से समझाया गया है। शशांकासन के कई फायदे हैं, जैसे कब्ज से राहत और मन की शांति रखने में यह बहुत उपयोगी है। क्या आप इसका अभ्यास करते हैं। अगर नहीं, तो किस चीज का इंतजार कर रहे हैं? पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘शशांकासन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और सकारात्मक बदलाव देखें, जो शशांकासन आपकी जीवनशैली में लाता है।’

https://platform.twitter.com/widgets.js

शशांकासन के लाभ :-

पाचन क्रिया में लाएगा सुधार:शशांकासन कब्ज से राहत दिलाता है और पाचन क्रिया में सुधार लाता है।

दूर करताहै पीठ दर्द :यह आसन पीठ दर्द से भी राहत दिलाता है।

तनाव और क्रोध होगा कम: नियमित रूप से शशांकासन करने पर यह आसन तनाव और क्रोध घटाकर मन को शांत रखता है।

Leave a Reply