Home विपक्ष विशेष देखिए कब-कब राहुल गांधी ने किया हिंदू धर्म का अपमान

देखिए कब-कब राहुल गांधी ने किया हिंदू धर्म का अपमान

SHARE

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने द्वारका में कृष्ण मंदिर जाकर गुजरात में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की थी। चुनाव से पहले मंदिर जाकर राहुल गांधी ने सिर्फ राजनीति की क्योंकि इसके पहले वह हमेशा हिन्दू धर्म का अपमान करते रहे हैं।

पहला अपमान- लड़कियों को छेड़ता है मंदिर जाने वाला
राहुल गांधी ने कहा था कि मंदिर जाने वाला व्यक्ति लड़कियों को छेड़ता है। इस बयान का देश भर में लोगों ने विरोध किया था। 

दूसरा अपमान – हिन्दुओं को अलकायदा और लश्कर से भी खतरनाक बताया
चुनाव आते ही हिन्दू मंदिरों में जाकर ढोंग करने वाले राहुल गांधी ने हिन्दूओं की तुलना अलकायदा, लश्करे तैयबा और सिमी के आतंकवादियों से की थी और हिंदुओं को आतंकवादियों से भी खतरनाक बताया था। 17 दिसंबर, 2010 को विकीलीक्स ने राहुल गांधी की अमेरिकी राजदूत टिमोथी रोमर से 20 जुलाई, 2009 को हुई बातचीत का एक ब्योरा दिया। राहुल ने अमेरिकी राजदूत से कहा था, ‘भारत विरोधी मुस्लिम आतंकवादियों और वामपंथी आतंकवादियों से बड़ा खतरा देश के हिन्दू हैं।’ 

तीसरा अपमान- हिन्दुओं का अपमान करने वाली गौरी लंकेश की तुलना मां पार्वती से की 
कांग्रेस युवराज हिंदुओं को नीचा दिखाने में कभी पीछे नहीं रहते। तथाकथित पत्रकार गौरी लंकेश जो हमेशा हिन्दुओं को अपमानित करने वाला लेख लिखतीं रहीं। राहुल गांधी ने ट्वीट करके उन्हें मां पार्वती तक बता दिया। यही नहीं मां पार्वती और भगवान शिव को इतिहास का हिस्सा बता दिया।

चौथा अपमान- देवी-देवताओं से अपने चुनावी चिह्न को जोड़ा
इतना ही नहीं राहुल गांधी ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए पार्टी चुनाव चिह्न को ही सारे देवी-देवताओं से जोड़ दिया। देवी-देवताओं के हाथ जो कि हमारे आशीर्वाद के लिए उठे हैं, उसे कांग्रेस का चुनाव चिह्न बता दिया।

पांचवां अपमान- भगवान राम और विष्णु पर अविश्वास जताया
हिंदू धर्म का अपमान करने के लिए राहुल गांधी ने तो अपने खास करीबी पत्रकारों के बीच यहां तक कह दिया कि वह राम और विष्णु को नहीं मानते।

छठा अपमान- चुनाव जीतने के लिए कृष्ण बन बैठा राहुल 
हिन्दू देवी-देवताओं को नहीं मानने की बात करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव जीतने के लिए खुद को कृष्ण के रूप में भी प्रस्तुत किया। इस पोस्टर पर कांग्रेसियों को नोटिस भी मिला था।

कुल मिलाकर राहुल गांधी हिन्दू धर्म के साथ छल करते हैं, अपमान करते हैं और जब जरूरत पड़ती है तो हिन्दू धर्म का चोला ओढ़ लेते हैं। राम-सीता के प्रेम के प्रतीक रामसेतु के मुद्दे पर अदालत में भगवान राम के अस्तित्व को नकारने वाले अब चुनाव जीतने के लिए भगवान कृष्ण की चौखट पर माथा टेक रहे हैं।

देखिए वीडियो-

Leave a Reply