Home समाचार मोदी सरकार से 48 प्रतिशत भारतीय बहुत संतुष्ट : IANS-CVoter सर्वे

मोदी सरकार से 48 प्रतिशत भारतीय बहुत संतुष्ट : IANS-CVoter सर्वे

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश के लोगों का भरोसा कायम है। लोगों का कहना है कि सरकार अपने वादों को पूरा करने के लिए सही दिशा में काम कर रही है। मोदी सरकार से लोगों की संतुष्टि का स्तर इस साल 26 फरवरी को हुए बालाकोट हवाई हमलों के बाद उच्चतम स्तर पर है। IANS-CVoter की ओर से 31 मई को किए गए सर्वे के अनुसार लगभग 48.87 प्रतिशत लोग बीजेपी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से बहुत संतुष्ट, जबकि 25.74 प्रतिशत लोग कुछ हद तक संतुष्ट हैं।

जब IANS-CVoter tracker ने बालाकोट हमले के पहले और उसके बाद के संतुष्टि स्तर से तुलना की, तो पाया कि हमले के बाद से मोदी सरकार पर भारतीयों की संतुष्टि बहुत ज्यादा बढ़ी है। जहां हमले से पहले संतुष्टि का स्तर 40 प्रतिशत के करीब था, वहीं हमले के बाद नरेंद्र मोदी को पसंद करने वाले लोगों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई।

दैनिक भास्कर के अनुसार एयरस्ट्राइक से पहले मोदी सरकार पर 43.55 प्रतिशत भारतीय को संतुष्टि थी। यह संतुष्टि 26 फरवरी को 43.73 प्रतिशत, 27 फरवरी को 45.05 प्रतिशत, 28 फरवरी को 46.10 प्रतिशत पर पहुंच गई। एयरस्ट्राइक के बाद से प्रधानमंत्री मोदी के लिए राष्ट्रव्यापी स्वीकार्यता लगातार उच्च बनी हुई है।


31 मई को हुए सर्वे से यह भी पता चला कि मोदी सरकार से संतुष्टि का स्तर विपक्ष शासित राज्यों में उच्चतम है, जहां बीजेपी ने हाल के लोकसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया था।

कांग्रेस शासित राजस्थान में संतुष्टि का स्तर 66.40%, बीजेडी शासित ओडिशा में 64.39% और कांग्रेस शासित मध्य प्रदेश में 65.10% था।

Leave a Reply