Home विचार सेना ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ कर पाकिस्तान को दिखाया था भारत का दम,...

सेना ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ कर पाकिस्तान को दिखाया था भारत का दम, देखिये सबूत …

SHARE

भारत की सेना ने 28 और 29 सितंबर, 2016 की दरम्यानी रात को जब पाकिस्तानी सीमा में घुसकर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ किया तो पूरी दुनिया ने भारत की ताकत का लोहा माना था। हालांकि देश में ही छिपे कुछ पाकिस्तान परस्त राजनीतिक दल और कुछ नेता इसे ‘फर्जीकल स्ट्राइक’ करार देने की कोशिश करते रहे हैं।

पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत के इस सैन्य कार्रवाई की निंदा करते हुए मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी थी। उन्होंने गोलीबारी को भारत का खुला अत्याचार भी बताया था। बावजूद इसके देश में ही सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए गए थे। जाहिर है प्रधानमंत्री मोदी विरोध के चक्कर में कई राजनीतिक दल देश विरोध में उतर आए। 

29 सितंबर, 2016 को भारतीय सेना ने साफ किया था कि सर्जिकल स्ट्राइक का कदम केवल उरी अटैक का बदला लेने के लिए किया गया था। लेकिन इतना होने के बाद भी सर्जिकल स्ट्राइक को सियासी मुद्दा बनाया गया और जमकर सियासत की गई थी।  दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने भी इस सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत तक मांगे थे।

वीडियो के जरिये सामने आए सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत

पाकिस्तान के खिलाफ हुई सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत अब पूरी दुनिया के सामने आ गया है। सर्जिकल स्ट्राइक का एक वीडियो सामने आया है जो भारतीय सेना के शौर्य पर सवाल खड़ा करने वालों के लिए मुंहतोड़ जवाब है।

वीडियो सामने आने के बाद अब यह साफ हो गया है कि उड़ी में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय फौज ने आतंकियों के ठिकानों को तबाह करने के साथ पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया था। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 29 सितंबर 2016 को बड़ा एक्शन लेते हुए सर्जिकल स्ट्राइक की थी।

पाकिस्तानी सीमा में बनाए गए थे चार टारगेट

वीडियो के सामने आने के बाद अब यह साफ हो गया है कि भारत ने पाकिस्तान को उसी के घर में घुसकर सबक सिखाया था। सर्जिकल स्ट्राइक को दो टीमों ने अंजाम दिया था, इस ऑपरेशन में पाकिस्तान स्थित कई लॉचिंग पैड को ध्वस्त कर दिया गया था। भारत की तरफ से चार टारगेट बनाए गए थे, इस पूरे स्ट्राइक का वीडियो UAV & HEAD MOUNTED CAMS से कैद की गई थी।

 

वीडियो में दिखाई दे रहे हैं पाक टेरर कैंप

टारगेट 3 में पाक टेरर कैंप दिखाई दे रहे हैं। UAV में ये सभी घटनाक्रम कैद हुई है। तीसरे टारगेट में साफतौर पर चार आतंकी दिखाई दे रहे हैं, जो अपने बंकरों के बाहर खड़े हैं। सभी आतंकी PoK से कुछ ही किलोमिटर दूर लॉचिंग पैड में थे। कैमरे में साफतौर पर एक धमाका होता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके बाद घुएं का गुबार उठता नजर आ रहा है।

पाकिस्तानी सीमा में हुई थी भारी तबाही

धमाके के बाद तबाही का मंजर नजर आ रहा है। 18 सितंबर को पाकिस्तान की तरफ से हुए आतंकी हमले में भारत के 19 जवान शहीद हो गए थे, जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। भारत के द्वारा की गई सर्जिकल स्टाइक में पाकिस्तान के 38 आतंकवादी मारे गए थे।

मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक कर दिखाया था भारत का दम

दरअसल सर्जिकल स्ट्राइक जैसे कदम उठाने के लिए जिस जज्बे की जरूरत होती है, वो जज्बा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही मौजूदा सरकार में कूट-कूटकर भरा है। सूचना के अधिकार (RTI) के तहत मांगी गई कुछ जानकारियों पर सैन्य अभियान महानिदेशालय (DGMO) ने जो तथ्य दिये हैं उनसे ये साफ हो गया है 29 सितंबर को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकियों और उनके शिविरों को नेस्तनाबूद करने के लिए जो सर्जिकल स्ट्राइक की गई वो इस तरह की पहली कार्रवाई थी। DGMO का कहना है कि उसके पास 29 सितंबर, 2016 से पहले हुई किसी भी सर्जिकल स्ट्राइक का कोई रिकॉर्ड नहीं है।

RTI से पूछे गए सवाल पर DGMO के जवाब

एक RTI आवेदन के जरिये रक्षा मंत्रालय से ये सवाल पूछा गया था कि क्या 29 सितंबर, 2016 से पहले भी कोई सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी? रक्षा मंत्रालय ने इस आवेदन को सेना के एकीकृत मुख्यालय को भेजा, जिसने DGMO से जानकारी मांगी थी। DGMO ने जवाब में कहा : ‘’29 सितंबर, 2016 को एक सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। इससे पहले अगर कोई सर्जिकल स्ट्राइक की भी गई हो तो उसके पास उसका कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं।‘’ DGMO ने  कहा कि उसने इस पर पहले भी बयान जारी किया था।

RTI आवेदन में भारतीय सेना के रिकॉर्ड में दर्ज ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की परिभाषा भी पूछी गई थी। इसके जवाब में DGMO ने कहा: ‘’ओपन सोर्स में उपलब्ध जानकारी के मुताबिक ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ विशेष खुफिया सूचना पर आधारित एक ऐसा अभियान है जिसमें अधिकतम प्रभाव और भारतीय सेना को कम से कम क्षति हो उसके हिसाब से लक्ष्य साधा जाता है। इसमें सोचे-समझे तरीके से लक्षित क्षेत्र में प्रवेश कर बिल्कुल अचूक तरीके से कार्रवाई की जाती है।‘’

केजरीवाल ने मांगे थे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत

देश भर में लोग जहां सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर गौरवान्वित महसूस कर रहे थे वहीं कुछ नेता अपने राजनीतिक मतलब से सेना की कार्रवाई पर भी शक जाहिर करने से नहीं चूके थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तो इसके सबूत तक मांग दिये थे। इस सिलसिले में उन्होंने तीन मिनट का एक वीडियो जारी किया था जिसे पाकिस्तान ने अपने पक्ष में भुनाने की कोशिश की थी। केजरीवाल को इस हरकत पर करारा जवाब मिला था शहीद हेमराज की पत्नी धर्मवती से जिन्होंने कहा था : ‘’सबूत मांगने की जगह केजरीवाल को सेना की भूमिका की प्रशंसा करनी चाहिए थी। प्रूफ चाहिए तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए और वहीं अपनी राजनीति करनी चाहिए।‘’

कांग्रेस भी चली थी केजरीवाल की राह

कांग्रेस ने तो सर्जिकल स्ट्राइक जैसे कदम में राजनीति का रंग घोलकर सेना को ही अपमानित करने की कोशिश की थी। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम और संजय निरुपम ने भी केजरीवाल की राह पर चलते हुए सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत दिखाने की मांग की थी। अब DGMO के जवाब से ये भी साफ हो गया है कि कांग्रेस शासन ने कभी इतना बड़ा साहसिक निर्णय नहीं लिया था। सच तो ये है कि कांग्रेस की सरकारों ने अगर आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की तरह जीरो टॉलरेंस की नीति को जमीन पर लागू कर दिखाया होता तो भारत से आतंक का बोरिया बिस्तर कब का ना बंध चुका होता।

क्यों हुई थी सर्जिकल स्ट्राइक ?

18 सितंबर को उरी के आर्मी कैंप में हुई आतंकी वारदात में हमारे 20 सैनिक शहीद हो गये थे। इस वारदात ने देश को दहलाकर रख दिया था, पाकिस्तान पर लोगों का गुस्सा उबल रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में नये-नये मुकाम हासिल कर रहा देश इस जख्म को बर्दाश्त करता तो कैसे? उच्चस्तरीय बैठक में बड़ा फैसला लिया जा चुका था जिसका संकेत 25 सितंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में ये कहते हुए दे दिया था कि सेना पराक्रम करती है। उरी आतंकी हमले के 10 दिन के भीतर ये पराक्रम सामने आया सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में। भारतीय सेना के जांबाजों ने बड़ी तादाद में आतंकियों को मार गिराते हुए उन ढेर सारे बंकरों को तहस-नहस कर डाले जहां से दहशतगर्दी भारत में घुसने की ताक में रहता था

सर्जिकल स्ट्राइक से विश्व में बढ़ी भारत की साख 

भारतीय सेना के विशेष दस्ते की इस कार्रवाई ने आतंक के पालनहार पाकिस्तान को कहीं का नहीं छोड़ा था। पाकिस्तान दुनिया के सामने मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहा था इसलिए सर्जिकल स्ट्राइक के होने से ही इनकार करता रहा। आखिर वो इस सच को कबूलता भी कैसे, क्योंकि कबूलने से इस बात पर वो खुद मुहर लगा बैठता कि वो भारत के खिलाफ आतंक को बढ़ावा देता रहा है जिसके सबक के रूप में उस पर सर्जिकल स्ट्राइक की कार्रवाई गई। वहीं भारतीय सेना के इस पराक्रम की गूंज दुनिया भर में फैली। सर्जिकल स्ट्राइक से विश्व जगत ने एक बार फिर भारत की ताकत का लोहा माना।

पीएम मोदी के नेतृत्व में ये न्यू इंडिया की ताकत है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का कायाकल्प होता जा रहा है। केंद्र की मौजूदा सरकार निर्णायक तरीके से आगे बढ़ रही है जिससे पूर्ववर्ती सरकार हमेशा बचती रही या यूं कहें कि उसके पास निर्णय लेने वाला नेतृत्व ही नहीं था। आज मोदी सरकार में बड़े-बड़े निर्णय का ये रंग जनहित की योजनाओं से लेकर सीमा की हिफाजत को लेकर भी दिख रहा है। मौजूदा नेतृत्व में भारत की शान से गुस्ताखी किसी भी देश के लिए भारी पड़ेगी।     

Leave a Reply