Home समाचार पीएम मोदी ने दी मीलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं, कहा- पैगंबर मुहम्मद के विचारों...

पीएम मोदी ने दी मीलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं, कहा- पैगंबर मुहम्मद के विचारों से मिलती है प्रेरणा

SHARE

आज पूरे देश में ईद-ए-मीलाद-उन-नबी मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मिलाद-उन-नबी पर बधाई, पैगंबर मोहम्मद के विचार हमें प्रेरित करते हैं। ईश्वर करें, यह दिन समाज में सद्भाव और करूणा की भावना को बढ़ाये। ईश्वर से चारो ओर शांति की कामना करता हूं।

बता दें कि ईद-ए-मीलाद-उन-नबी इस्लाम धर्म का एक मुख्य त्योहार है। अरबी भाषा में इसका शाब्दिक अर्थ है ‘जन्म’ और ‘मौलिद-उन-नबी’ का तात्पर्य है ‘हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिन’। प्रतिवर्ष यह त्योहार 12 रबी अल-अव्वल को मनाया जाता है। इस्लाम के अनुयाइयों के लिए ये काफी बड़ा पर्व है। पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्म की खुशी में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाते हैं। इस दिन रात भर प्रार्थनाएं चलती हैं। जुलूस निकाले जाते हैं।

सुन्नी मुसलमान इस दिन हजरत मोहम्मद के पवित्र वचनों पढ़ते हैं और याद करते हैं। वहीं, शिया मुसलमान मोहम्मद को अपना उत्तराधिकारी मानते हैं। 

 

Leave a Reply